फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Procession/march held over the non-recording of OBC data.

Ghazipur News: ओबीसी के आंकड़ों को दर्ज नहीं होने पर निकाला जुलूस मार्च

Tue, 23 Jun 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Procession/march held over the non-recording of OBC data.
सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन करते राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता। संवाद
गाजीपुर। जनगणना के मकान सूचीकरण में ओबीसी के आंकड़ों को दर्ज नहीं किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के लंका स्थित अंबेडकर पार्क से सरजू पांडेय तक सोमवार को जुलूस मार्च निकाला। पार्क में पहुंचकर यह जुलूस प्रदर्शन में बदल गया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सदर नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयोजक जिलाध्यक्ष मनई राम बिंद ने बताया कि, जनगणना की प्रक्रिया का पहला चरण शुरू गया है। इसमें मकान सूचीकरण की प्रक्रिया में पारिवारिक संवर्ग की सूची में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य ही शामिल है। इसमें ओबीसी का कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है। इससे स्पष्ट होता ओबीसी की जातिगणना राष्ट्रीय जनगणना में भी नहीं की जा रही है। यह ओबीसी समाज के लोगों के साथ धोखा है। साथ ही इसके लिए प्रयोग की जाने वाले मोबाइल ऐप एचएलओ जनगणना का कार्य डिजिटल रूप किया जाएगा। इस रिकॉर्ड के लिए किसी की भी कानूनी रूप में जिम्मेदारी निर्धारित नहीं की गई है। ऐसे में रिकॉर्ड की जानकारी गलत होने की स्थिति में कोई भी इसका जिम्मेदार ही नहीं होगा। ऐसे में इस जनगणना के आंकड़ों के भौतिक सत्यापन कराई जाए। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक में जनगणना के ऐप में ओबीसी के आंकड़े को अलग से सूचीबद्ध करने ओबीसी का ऑप्शन देने की मांग की गई है। सरकार द्वारा हमारी मांग पूरी नहीं होने पर की स्थिति में भारत बंद करने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर चंद्रिका प्रसाद, जावेद अहमद, सत्येंद्र कुमार, रणविजय भारती, सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed