फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Primary Health Center conducts surprise inspection by Rapid Response Team

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रैपिड रिस्पांस टीम ने औचक निरीक्षण किया

Fri, 14 May 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Primary Health Center conducts surprise inspection by Rapid Response Team
जमानिया (गाजीपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को रैपिड रिस्पांस टीम ने औचक निरीक्षण कर तैनात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। मालूम हो कि जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। कोविड पॉजिटिव मरीज जो घर पर आइसोलेट किए गए हैं। उनका उपचार सही तरीके से हो और मरीज जल्द स्वस्थ हो इसके मद्देनजर रैपिड रिस्पांस (आरआर) टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी को ध्यान में रखकर आरआर टीम ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कोविड पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। इसकी निगरानी के लिए आरआर टीम गठित है। अगर पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी तो और टीमें लगाई जाएंगी। जांच के बाद कोविड पॉजिटिव होने पर रैपिड रिस्पांस टीम का काम शुरु हो जाता है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर सबसे पहले रैपिड रिस्पांस टीम संबंधित के घर का दौरा कर यह तय करती है कि मरीज होम आइसोलेट किया जा सकता है या नहीं। अगर उसकी हालत गंभीर होती है तो उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कोविड का प्रसार रोकने के लिए मास्क का इस्तेमाल और एक-दूसरे से कम से कम दो गज की शारीरिक दूरी जरूरी है। टीम कोरोना संक्रमित के घर तीन बार जाएगी। इसमें पहला दिन, तीसरा एवं सातवां दिन शामिल है। इस दौरान जीवनरक्षक दवाओं सहित ऑक्सीजन की उपलब्धता को भी टीम ने देखा। इस अवसर पर एसपीआरए राजधारी चौरसिया प्रभारी निरीक्षक जमानिया फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला सहित अन्य टीम के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed