फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preparations for spring Navratri begin in major goddess temples

Ghazipur News: प्रमुख देवी मंदिरों में वासंतिक नवरात्र की तैयारी शुरू

Fri, 05 Apr 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Preparations for spring Navratri begin in major goddess temples
गाजीपुर। वासंतिक नवरात्र की शुरूआत मंगलवार से हो रही है। इस दौरान नौ दिनों तक शक्ति की आराधना की धूम रहेगी। नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या धाम सहित सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। भक्त मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके मद्देनजर मंदिरों के रंग-रोगन के साथ ही साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारी शुरु हो गई है। शारदीय एवं वासंतिक नवरात्र में देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। बहुत से घरों में कलश स्थापित कर मां की आराधना की जाती है। वासंतिक नवरात्र नौ अप्रैल से शुरु हो रहा है। अब जबकि उसमें गिनती के दिन शेष रह गए हैं इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है। भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए मंदिर व्यवस्थापकों की ओर से बेहतर व्यवस्था की जा रही है। मंदिरों के रंग-रोगन के साथ ही परिसर की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। मां कामाख्या धाम, रेवतीपुर स्थित मां भगवती देवी, दिलदारनगर स्थित सायर माता, करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी देवी, बहादुरगंज स्थित मां चंडीधाम, मुहम्मदाबाद स्थित मनोकामना देवी, सैदपुर स्थित काली मंदिर सहित जिले के अन्य प्रसिद्ध देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन

-------
शुभ मुहूर्त
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। इस साल चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि 08 अप्रैल की देर रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी। ये तिथि अगले दिन यानी नौ अप्रैल को संध्याकाल आठ बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। हिंदू धर्म में उदया तिथि मान है, इसलिए नौ अप्रैल को घटस्थापना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed