Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preparation to save animals from cold under cover of tarpaulin

Ghazipur News: तिरपाल की आड़ में ठंड से पशुओं को बचाने की तैयारी

Wed, 07 Dec 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Preparation to save animals from cold under cover of tarpaulin
गाजीपुर। ठंड बढ़ने से लोगों और जानवरों की परेशानी बढ़ने लगी है। शासन का निर्देश है कि स्थायी और अस्थायी गो आश्रय स्थलों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ पशुओं को ठंड से बचने के उपाय किया जाए। शहर के आटीआई मैदान, मरदह और करीमुद्दीनपुर स्थित गो आश्रय स्थल में पशुओं को ठंड से बचाने के उपाय नाकाफी दिखे। पशुओं को ढंकने की व्यवस्था नहीं होने के साथ अलाव आदि भी नहीं दिखे। हालांकि सभी जगह तिरपाल रहे। मरदह के कबीरपुर कंसहरी गांव स्थित गौशाला में अभी तक तिरपाल नहीं लगा है।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर में बाउंड्रीवाल न बनाए जाने से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही यहां 250 की क्षमता में 402 पशुओं को रखने से समस्याएं बढ़ गई हैं। गोशाला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सचिन तिवारी ने बताया कि बजट समय से न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए बार-बार उच्चाधिकारियों को लिखा गया है, लेकिन आजतक बाउंड्रीवाल न बनाए जाने से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं, ठंड होने से शहर के आरटीआई मैदान स्थित केंद्र पर दो पशु बीमार भी मिले। वहां तैनात कर्मचारियों ने बताया कि यहां 250 पशुओं के रखने की व्यवस्था है। लेकिन अभी 150 पशु ही है। इनकी देखरेख के लिए पांच कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कबीरपुर कंसहरी गांव स्थित गौशाला में वर्तमान समय में 32 पशुओं की रखने की क्षमता है। लेकिन मौके पर 28 ही थे। इनके रखरखाव और देखभाल के लिए सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक तीन सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। बाकी समय के लिए प्रधान ने चौकीदार रखा है, जो पशुओं की देखभाल करते हैं। यहां पर तिरपाल की व्यवस्था की गई है पर अभी लगाया नहीं गया है।
परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था नाममात्र दिखी। खाने के लिए सूखा पूआल का भूसा एवं चोकर डाला गया था। यहां भी बाउंड्रीवाल का निर्माण आज तक नहीं हो सका। ऐसे में पशु रात में गो शाला से निकलकर अगल-बगल के खेतों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
सिगेंरा गांव स्थित गो शाला में मात्र 25 पशु मौजूद हैं। जिनके देखभाल के लिए यहां भी तीन सफाई कर्मी एवं एक चौकीदार नियुक्त हैं। जहां भगवान भरोसे व्यवस्था संचालित हो रही है। यहां पर भी पुआल का सुखा भूसा, चोकर, पानी के भरोसे व्यवस्था चल रही है। दोनों जगहों पर वर्षों बाद भी हरा चारा पशुओं को नसीब नहीं हो सका है, न ही छायादार पौधे तैयार हो पाए। शासन के निर्देश पर लगने वाले पायनियर खास का तो नामोनिशान नहीं दिख सका।
ठंड को देखते हुए गो आश्रय स्थल में तिरपाल लगा दिया गया है। अलाव की व्यवस्था अभी नहीं हुई है। एक दो दिनों में अलाव जला दिया जाएगा। - लालचंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका गाजीपुर।
37 गो आश्रय स्थलों में 4641 पशु
गाजीपुर। छुट्टा पशुओं की देखभाल के लिए जिले में तीन स्थायी एवं 34 अस्थायी गो आश्रय स्थल बनाए गए है। पशुआश्रय स्थलों में करीब 4641 पशु रखे गए है। देखरेख की जिम्मेदारी बीडीओं और नगर निकाय के ईओ को सौंपी गई है।

ठंड से बचने के लिए पशुओं को हरा चारा आवश्यक
गाजीपुर। पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश नहीं होगी, लेकिन अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवा औसत 6 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है। पीजी कॉलेज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ने बताया कि ठंड बढ़ने की संभावना को देखते हुए पशुओं को हरा चारा व मुख्य चारा एक से तीन के अनुपात में मिलाकर खिलाना चाहिए। सरसों की फसल में लाही कीट से फसल को काफी नुकसान होता है। रोकथाम के लिए मेटासिसटोक्स की एक लीटर दवा 800 लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतराल पर दो-तीन छिड़काव करनी चाहिए।
फोटो भी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed