{"_id":"66369eb9187dfc6a350b85a4","slug":"postman-found-absent-during-inspection-instructions-for-action-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-114235-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिला पोस्टमैन, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिला पोस्टमैन, कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डाक अधीक्षक पीके पाठक ने शनिवार को तहसील मुख्यालय स्थित उप डाकघर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोस्टमैन के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने डाक निरीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया।
डाक अधीक्षक उप डाकघर में पहुंचकर शासन की महत्वाकांक्षी सुकन्या योजना, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने बचत खाता, आवर्ती जमा, किसान विकास योजना, राष्ट्रीय बचत योजनाओं में हो रहे निवेश और भुगतान आदि के बारे में जांच की। निरीक्षण के दौरान डाक अधीक्षक से लोगों ने नगर में डाक वितरण न होने तथा नगर में तैनात डाकिया की ओर से मनमाने तौर पर रजिस्टर्ड डाक को वितरण करने के बजाय कोई बहाना बनाकर वापस कर देने के साथ ही आधार कार्ड बनाने का कार्य न होने की शिकायत की। निरीक्षण के दौरान पोस्टमैन हरिदत्त गुप्ता के अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया। डाक अधीक्षक को उपडाकपाल देवनारायण राम ने बताया कि यहां डाक सहायक के पांच का पद सृजित हैं। लेकिन, वर्तमान में मात्र दो डाक सहायक ही कार्यरत हैं। डाकघर के तीन डाक सहायक प्रतिनियुक्ति पर दूसरे डाकघरों में कार्य कर रहे हैं। इससे डाकघर का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं चार की जगह मात्र दो पोस्टमैन हैं। वहीं इस संबंध में डाक अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान उन्हें जानकारी मिली है कि डाक वितरण की स्थिति बहुत खराब है। काफी दिनों से आधार कार्ड बनाने का काउंटर बंद चल रहा है। उपडाकघर के अधिकारियों से डाक को समय से लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर आधार कार्ड बनाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। अनुपस्थित डाकिया के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश संबंधित को दिया गया है।