फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   pooja pandaalon mein umada aastha ka samandar Puja aroused was the sea of faith

पूजा पंडालों में उमड़ा आस्था का समंदर

Mon, 10 Oct 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 pooja pandaalon mein umada aastha ka samandar Puja aroused was the sea of faith
मरदह बाजार में दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित दुर्गा प्रतिमा।

विज्ञापन
नवरात्र की नवमी पर सोमवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों में आस्था का समंदर उमड़ा। शाम पांच बजे के बाद देवी के दर्शन-पूजन का जो क्रम शुरु हुआ वह आधी रात के बाद तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने जय दी के जयघोष के साथ शेरावाली का दर्शन किया। पंडालों पर होने वाली  आरती भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। लोग बिजली के झालरों से जगमग मां के महल और उसके आसपास किए गए आकर्षक बिजली के सजावटों के निहारते रहे। शहर के लालदरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग, महाजनटोली, स्टीमरघाट, नखास, चीतनाथ, नवाबगंज, उर्दूबाजार, सकलेनाबाद, सिटी रेलवे स्टेशन, लंका मैदान, भुटहियाटाड़, वंशीबाजार, ददरीघाट, गोराबाजार, पीरनगर आदि पंडाल भक्तों से गुलजार रहे।

सबसे ज्यादा भीड़ महुआबाग, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, चीतनाथ और नवाबगंज के पूजा पंडाल पर रही। पूजा पंडालों में होने वाली आरती भक्तों के आकर्षण का  केंद्र बनी रही। पंडालों तथा उसके किए गए बिजली के आकर्षक सजावट भी लोगों को मोहित करते रहे। भांवरकोल, मुहम्मदाबाद, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, कासिमाबाद, दुल्लहपुर, जंगीपुर, बिरनो, मरदह, नंदगंज, भीमापार, सादात, खानपुर, सैदपुर, दिलदारनगर, गहमर, भदौरा, करंडा, देवकली, जमानिया, मतसा, बहादुरगंज सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों पर भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। दर्शनार्थियों द्वारा जय माता दी का जयघोष किए जाने से वातावरण देवीमय बना रहा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed