{"_id":"6421e2f1c9e067ca9d05cfe4","slug":"politics-heats-up-after-rahuls-removal-from-parliament-ghazipur-news-c-20-1-124671-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने पर राजनीति गरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने पर राजनीति गरमाई
विज्ञापन
(फोटो भी)
सरजू पांडेय पार्क में भाकपा माले ने किया धरना-प्रदर्शन
रामप्यारे बोले, विपक्ष को चुप कराने की है ये कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता भाजपा सरकार के इशारे पर लोकसभा सचिवालय द्वारा तत्परता से खत्म करने की लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई आदि सवालों को लेकर सरजू पांडेय पार्क में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आयोजित धरना सभा में पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम कहा कि सूरत की कोर्ट ने सजा को 30 दिन के लिए स्थगित कर अपील करने की मोहलत दी है। इसके बावजूद आनन-फानन में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई। भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की यह कार्रवाई लोकतंत्र पर ''सर्जिकल स्ट्राइक'' है। सरकार बदला लेने और दुर्भावना की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह विपक्ष को चुप कराने की कार्रवाई है। देश में बेलगाम आपातकाल चल रहा है। यह समय विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा के फासीवाद के खिलाफ लड़ने और लोकतंत्र की रक्षा करने का है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव राजेश वनवासी ने बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने और जिले सहित प्रदेश भर में किसानों के सभी तरह के कर और कर्जे एवं अन्य देनदारियों को माफ करने की मांग उठाई। अंत में राष्ट्रपति तथा राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार सदर को सौंपा।
जखनिया में भी एसडीएम को मांगपत्र सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन में इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, एपवा की जिला सह सचिव मंजू गोंड, प्रमोद कुशवाहा, गुलाब सिंह, लालबहादुर बागी, शांति देवी, रामवृक्ष मौर्य, शकुंतला देवी ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता मोती प्रधान एवं संचालन योगेंद्र भारती ने किया।