फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   police encounter in Ghazipur Criminal fired injured accused in six cases

गाजीपुर में तड़तड़ाई गोलियां: बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग..., मुठभेड़ में शातिर घायल; छह मुकदमों का है आरोपी

Sun, 30 Mar 2025 10:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 10:07 AM IST
सार

बदमाश के आने की सूचना पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी। बरेसर और करीमउद्दीनपुर पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। हड़बड़ी में गिर भी गया और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
police encounter in Ghazipur Criminal fired injured accused in six cases
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Ghazipur: गाजीपुर के बरेसर और करीमउद्दीनपुर पुलिस टीम की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। इस दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल, 2 खोखा कारतूस और एक कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन




थानाध्यक्ष बरेसर संतोष कुमार पाठक व प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर विरेंद्र कुमार बरवार शिउरी अमहट के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान असावर की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर साईकिल पर आता हुआ दिखाई दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाईकिल मोड़कर बलिया की तरफ भागने लगा। तत्काल थानाध्यक्ष बरेसर व प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर द्वारा संदिग्ध मोटरसाईकिल का पीछा किए। तिराहीपुर सिधागर घाट मुबारकरपुर जुगनू गाँव ढलान के पास बाइक सवार फिसलकर गिर गया और पुलिस पर फायर करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई, जो उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ उसने अपना नाम राजू यादव (22) निवासी ग्राम अमहट थाना बरेसर बताया। आरोपी पर बरेसर, करीमुद्दीन, चंदौली में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed