फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   police clamp down on Mukhtar wife Afsha Ansari After Atiq reward of 50 thousand announced

UP News: अतीक की पत्नी के बाद मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी पर पुलिस का शिकंजा, 50 हजार का इनाम घोषित

Wed, 19 Apr 2023 05:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Apr 2023 05:14 PM IST
सार

यूपी के गाजीपुर में पुलिस ने बुधवार को इनाम घोषित 12 अपराधियों की सूची जारी की। इसमें शामिल बदमाशों पर 25 से लेकर 50 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया गया है। माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी पर घोषित इनाम की राशि बढ़ा कर 50 हजार रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन
police clamp down on Mukhtar wife Afsha Ansari After Atiq reward of 50 thousand announced
मुख्तार अंसारी और उसकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के खात्मे के बाद अब मुख्तार अंसारी की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ना सिर्फ मुख्तार अंसारी बल्कि उसके परिवार के लोगों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी पर घोषित इनाम को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन


 गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक की ओर से बीते पांच मार्च को आफ्शा अंसारी पर 25 हजार पुरस्कार की घोषणा की गई थी। 13 अप्रैल को वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया। गाजीपुर में आफ्शा के अलावा कई और बदमाशों पर घोषित इनाम को बढ़ाया गया है।  कुख्यात और शातिर बदमाशों पर 25 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक इनाम घोषित किया गया है। 
विज्ञापन


इन बदमाशों पर घोषित हुआ इनाम
गहमर कोतवाली के मनिया गांव निवासी सोनू मुसहर पर 25 हजार, बहरियाबाद थाना के चकफरीद निवासी सद्दाम हुसैन पर 25 हजार इनाम की घोषणा पुलिस अधीक्षक ने की है। नंदगंज थाना के अलीपुर बनगावां निवासी वीरेंद्र दुबे उर्फ भुट्टन पर 25 हजार, नंदगंज थाना के इमलिया गांव निवासी अंकित राय उर्फ प्रदीप पर 25 हजार, बिरनो थाना के नसरतपुर निवासी अंकुर यादव पर 25 हजार, आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना के त्योखर निवासी अशोक यादव उर्फ छोटू पर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मेरे साथ कुछ भी हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार, आकांक्षा दुबे का रोते-बिलखते वीडियो आया सामने

वहीं करीमुद्दीनपुर थाना के जोगा मुसाहिब गांव निवासी अमित राय पर 25 हजार, भांवरकोल थाना के शेरपुर खुर्द निवासी अंगद राय उर्फ लल्लन राय पर 25 हजार, शहर कोतवाली के सैय्यदबाड़ा निवासी जाकिर हुसैन पर 50 हजार, सुहवल थाना के चकिया निवासी रवि बिंद पर 25 हजार और शहर कोतवाली के सकरा निवासी सोनू बिंद पर 25 हजार इनाम घोषित किया है। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि जिले के 12 अपराधियों की इनाम की राशि बढ़ाई गई है, जिनकी सूची अब जारी हो चुकी है।

अब तक मुख्तार और करीबियों के 200 करोड़ की संपत्ति कुर्क

police clamp down on Mukhtar wife Afsha Ansari After Atiq reward of 50 thousand announced
मुख्तार अंसारी की पत्नी का फ्लैट सील - फोटो : अमर उजाला

मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उनके परिजनों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब तक करीब 200 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। यहीं नहीं मुख्तार से जुड़े अन्य अवैध संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। शासन की कर्रवाईयों का डंडा संगठित अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ लगातार चल रहा है। अब तक आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी, उनके रिश्तेदार और गैंग से संबंधित 200 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की जा चुकी हैं। वहीं मुख्तार अंसारी, उसके रिश्तेदार और करीबियों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है।
ये भी पढ़ें: अब्बास अंसारी की मुश्किलें बढ़ीं, हेट स्पीच मामले में जमानत याचिका खारिज

गाजीपुर जिले के साथ ही अन्य जनपदों में भी उनकी संपत्ति को चिह्नित कर कुर्क किया जा रहा है। जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार हो रही कार्रवाई से खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed