{"_id":"57a8d06a4f1c1bc80aee43cd","slug":"police-arrested-him-in-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में बैठाया
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली के शिव मंदिर परिसर में धरना पर बैठे होमगार्ड संघ के सदस्य।
पुलिस के समान वेतन देने और सामान्य कार्य की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन के नेतृत्व में जनपद के होमगार्ड कार्य बहिष्कार कर दिए हैं। लखनऊ में आयोजित अनशन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाते समय कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों से दर्जनभर होमगार्डों को गिरफ्तार कर कोतवाली और पुलिस लाइन में बैठा दिया। इससे नाराज होमगार्ड सोमवार को कोतवाली परिसर में शाम पांच बजे तक अनशन पर बैठे रहे।
जिलाध्यक्ष शंभूनाथ यादव ने कहा कि पुलिस ने जबरदस्ती गिरफ्तार कर होमगार्डों को अनशन कार्यक्रम में जाने से रोका, जो निंदनीय है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज होमगार्ड अब और मजबूती से अपने हक की लड़ाई को लडेंगे। मांगों को पूरा होने तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर संगठन मंत्री मनमोहन सिंह, होमगार्डस संगठन के संरक्षक विजय बहादुर सिंह, दयाशंकर यादव, निशाकांत सिंह, सरोज पांडेय, मो. जफर, मोती राम, चंद्रिका राम, रामकरन राम, रामलाल, जगदीश, मो. सलाउद्दीन, रामदरश यादव, सूरज यादव, धर्मराज कुशवाहा, सुरेश सिंह, इम्तियाज अहमद, तेजू कुशवाहा, रंगीला यादव, रामनारायन यादव, हरगेंद पाल, विजय चौबे आदि मौजूद रहे।