फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   pipe line

पाइप लाइन फटी, सात दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद

Sat, 24 Apr 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
pipe line
कासिमाबाद स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के पास फटी पाइपलाइन के बाद खोदा गया गड्ढा। - फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। स्थानीय कस्बा स्थित जल निगम से पानी की आपूर्ति पाइप लाइन फटने से पिछले सात दिनों से बंद है। पानी की आपूर्ति नहीं होने से इस प्रचंड गर्मी में उपभोक्ताओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है। पिछले दो वर्षों से पानी की आपूर्ति सिर्फ एक ट्यूवबेल के सहारे की जा रही है। इस प्रचंड गर्मी में इस समय पूरी आपूर्ति पिछले सात दिनों से पाइप लाइन फटने से पूरी तरह से बंद है। बताया जा रहा है कि नेशनल इंटर कालेज के पास एक मोबाइल कंपनी की ओएफसी केबिल भूमिगत डालते समय पाइप लाइन फट गई थी। इस पाइप लाइन के फटने से पूरा पानी बाहर निकल जा रहा था। इसी कारण घरों में पानी नहीं चढ़ पा रहा था। यही कारण है कि आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी गई है। कासिमाबाद कस्बा सहित सुकहा, सोनबरसा विशुनपुर, शाहबाजपुर, धरवारकला, बड़ागांव एवं मिर्जापुर को इस समय इस पानी टंकी से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस परियोजना की हालत ऐसी हो गई है कि पिछले दो वर्षों से यहां के एक ट्यूवबेल की बोरिंग पूरी तरह से खराब हो गई है और वह पानी नहीं दे रहा है। इस समय मात्र एक ट्यूवबेल के सहारे ही पूरी योजना को चलाई जा रही है। एक ट्यूवबेल के सहारे पानी को टंकी पर चढ़ाया नहीं जा पा रहा है। इस कारण से नलों में पानी टपक रहा है। सुकहा निवासी विंध्याचल चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, मुन्ना गौड़, अर्जुन राम, गोविंदा देवी आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि नेशनल इंटर कालेज के पास दो जगह गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। पाइप लाइन की मरम्मत कब तक की जाएगी। इसका जवाब कोई दे नहीं रहा है।
विज्ञापन

अवर अभियंता नित्यप्रकाश यादव ने बताया कि पाइप लाइन कई जगह केबिल डालते समय फट गई है। पाइप लाइन को आगे बंद करके आपूर्ति शीघ्र बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed