{"_id":"57bb43bd4f1c1b774cd4f2d0","slug":"picketing-of-anganwadi-workers-the-ceetavani","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना, दी चेेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना, दी चेेतावनी
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के धरना में बोलतीं पदाधिकारी धनराजी देवी।
उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हौसला पोषण मिशन के तहत संयुक्त खाते से ग्राम प्रधानों का नाम हटाने तथा मुख्य सेविकाओं द्वारा कार्यकर्ताओं से धन उगाही सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
इस मौके पर अध्यक्ष रमेश प्रकाश राव ने कहा कि विभाग की महत्वपूर्ण योजना हौसला पोषण मिशन से संघ के सदस्यों को कोई दिक्कत नहीं है। संगठन मात्र संयुक्त खातें से ग्राम प्रधानों का नाम हटाकर एकल खाता करने की मांग करता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी शासनादेशों का पालन नहीं कर रहे है। इसके चलते कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर डॉ. सत्यप्रकाश यादव, लल्लन प्रसाद, विनोद, रमेश, दीना नाथ राम, संगीता, नीलम, सीमा, इंदू, किरन, सुनीता, पुष्पा यादव आदि मौजूद रहीं।