फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Photo.. Married woman and young woman committed suicide by hanging

Ghazipur News: फोटो.. विवाहिता और युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 13 Apr 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Photo.. Married woman and young woman committed suicide by hanging
जिले में रविवार को विवाहिता और युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के परिजनों ने आत्महत्या बताया है। विवाहिता के पिता ने दामाद और बेटी की सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव में रविवार की भोर में विवाहिता नेहा (26) कमरे में कुंडी के सहारे साड़ी के फंदे से लटकती मिली। परिजनों ने बताया कि पति कैलाश राम रात में खाना खाकर मशीन पर सोने चला गया था। उसकी सास शीला देवी घर के बाहर पोते आर्यन के साथ सो रही थी। सुबह सास पोते के साथ बहू के कमरे में गई तो देखा कि नेहा फंदे से लटक रही है। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेहा के पिता शिव गोविंद ने बताया कि शहर कोतवाली के हाथीखाना हुसैनपुर गांव निवासी नेहा की शादी 26 जून 2020 को कुसम्ही कला गांव निवासी कैलाश राम से हुई थी। शादी में बाइक सभी सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। इससे परेशान होकर बेटी खुदकुशी की होगी। नेहा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति कैलाश और सास शीला देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुल्लहपुर में बिजहरा गांव निवासी प्रीति राजभर (21) सुबह करीब पांच बजे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि प्रीति के पिता रामचंद्र राजभर करीब डेढ़ वर्ष से खाड़ी देश में रहते हैं। घर पर मां उषा देवी के साथ एक भाई और तीन बहनें रहती हैं। प्रीति सबसे छोटी थी। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि की मां उषा देवी ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed