फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Petrol pump loot case uncovered

पेट्रोल पंप लूटकांड का पर्दाफाश

Tue, 20 Oct 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 20 Oct 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump loot case uncovered

भांवरकोल और करीमुद्दीनपुर स्थित दो पेट्रोल पंपों पर असलहे के बल पर रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम एक आरोपी गोलू सिंह उर्फ रणजीत को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है। उसके कब्जे से लूट के 62 सौ रुपये, 315 बोर का एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

विज्ञापन



अपर पुलधिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि चार अक्तूबर को भांवरकोल थाना क्षेत्र के संत बुला पेट्रोल पंप से लगभग एक लाख और 14 अक्तूबर को करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप से रात में लगभग 19 हजार रुपये लुटेरों ने असलहे के बल पर कर्मचारियों को धमका कर लूट लिया था। पीड़ितों ने दोनों मामलों में भांवरकोल और करीमुद्दीनपुर थाने में केस दर्ज कराया था। भांवरकोल और करीमुद्दीनपुर थाने पुलिस इस लूटकांड का पर्दाफाश करने में लगी हुई थी। इस लूटकांड की विवेचना क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद कर रहे थे।
विज्ञापन



जांच में शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर निवासी गोलू सिंह उर्फ रणजीत सिंह और उसके साथियों का नाम प्रकाश में आया। इसी क्रम में सोमवार की शाम करीमुद्दीनपुर थाना दुर्गेश्वर मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली कि लूटकांड का आरोपी ढोढ़ाडीह स्टेशन मोड़ पर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। यह सूचना मिलते ही करीमुद्दीनपुर और भांवरकोल थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ में गोलू सिंह उर्फ रणजीत ने लूट में शामिल स्वीकार किया। उसके पास से लूट के 62 सौ रुपये, 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने भी अभियुक्त की पहचान की। इस गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपया पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed