फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The blockade by villagers

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Mon, 19 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The blockade by villagers
कासिमाबाद थाना के चौक पर चक्काजाम करते ग्रामीण। अमर उजाला

विज्ञापन
गंगौली गांव में खाद्यान्न वितरण में धांधली एवं वितरण के दौरान कोटेदार फैजुर्र रहमान द्वारा सोमवार को प्रतिभा गुप्ता के साथ अभद्रता किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण समाजसेवी प्रीति जायसवाल के नेतृत्व में कासिमाबाद तहसील परिसर में सुबह 10 बजे धरने पर बैठ गए। दोपहर एक बजे तक किसी सक्षम अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से नाराज लोगों ने कासिमाबाद चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर एक घंटा बाद जाम समाप्त हुआ।

लोग कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम की वजह से चारों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर एक घंटा बाद समाप्त कराया। नाराज ग्रामीण इसके बाद  थाना पहुंचे और पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप से अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए अरोप लगाया कि गांव के कोटेदार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाला खाद्यन्न का वितरण महीने में केवल एक दिन करते है। कम तौलते है, मिट्टी का तेल महंगे दाम पर देते  हैं। शिकायत करने पर अभद्रता एवं गाली-गलौज करते है। गांव की 90 प्रतिशत जनता गरीब है। अगर धांधली  करने वाले कोटेदारो का लाइसेंस 21 सिंतबंर तक निरस्त नहीं हुआ एवं  महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले कोटेदार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाही  नहीं की तो हम लोग 22 सितंबर को युसुफपुर-मउ मार्ग पर आंदोलन करते हुए चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि टीम बनाकर गंगौली गांव  के कोटेदारों की जांच की जाएगी। दोषी पाने जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधान प्रतिनिधि नंदू राजभर  ने कहा कि हम जनता के साथ हूं कोटेदार की जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन  करने वालों में प्रीति जायसवाल, जब्बार अंसारी, सुहेल अंसारी, देवनरायन  राजभर, प्रतिभा गुप्ता, मंसूर अहमद, इश्तियाक अंसारी, सरोज देवी, इंदा  यादव, पिंटू वर्मा, मनोज गुप्ता, मंजू देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed