गंगौली। कासिमाबाद विकासखंड क्षेत्र के सोनबरसा गांव के हरिशंकर चट्टी पर श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक के बाद मंदिर में मौजूद लोग पूरे दिन हनुमान जाप करते रहे।
पूजन समिति के विश्व प्रकाश अकेला ने बताया कि बीते 23 अगस्त को मंदिर में हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसी के तहत मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
रूद्राभिषेक के बाद मंदिर में मौजूद महिला व पुरूष श्रद्धालुओं ने लगातार पूरे दिन हनुमान जप किया। मंगलवार को क्षेत्र में मूर्ति के भ्रमण और दर्शन के बाद देर शाम को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अमित, दीपक श्रीवास्तव, मिंटू कुशवाहा, मनोज पासवान, दीपू गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद