फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Talks with the CRO failed; councilors continue their hunger strike against corruption and the PF scam.

Ghazipur News: सीआरओ से नहीं बनी बात, भ्रष्टाचार व पीएफ घोटाले के खिलाफ सभासदों का अनशन जारी

Tue, 25 Aug 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Talks with the CRO failed; councilors continue their hunger strike against corruption and the PF scam.
जमानिया नगर पालिका परिषद के बरामदे में धरना पर बैठे सभासदगण। संवाद
जमानिया। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे सभासदों का अनिश्चितकालीन आंदोलन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सभासदों ने काली पट्टी बांधकर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। सभासदों और चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (सीआरओ) सुनील कुमार के बीच हुई वार्ता पूरी तरह विफल रही।
विज्ञापन

सभासदों ने प्रशासनिक आश्वासन को खारिज करते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। वार्ड संख्या 20 के भाजपा सभासद विकाश जायसवाल जुगनू ने कहा कि सीआरओ की बातों से वे संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो सभी सभासद जिलाधिकारी को सामूहिक इस्तीफा सौंप देंगे। वार्ड 10 के भाजपा सभासद सुरेंद्र चौधरी और वार्ड 14 के सभासद राकेश कुमार प्रजापति ने सामूहिक इस्तीफे की बात दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरओ ने बताया कि सभासदों की समस्याओं को सुना। जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
सभासदों से धरना समाप्त करने की अपील की। पर सभासद सहमत नहीं हुए। धरने में सभासद प्रमोद यादव, राहुल वर्मा, सचिन वर्मा, विकास जायसवाल, मोहन गुप्ता, अंजनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed