फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People forgot to apply masks, thermal screening is also not happening

मास्क लगाना भूले लोग, थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं हो रही

Mon, 27 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
People forgot to apply masks, thermal screening is also not happening
गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को भांपते हुए सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगा दी गई है लेकिन कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। आम लोग बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर जुट रहे हैं। रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और सार्वजनिक स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग और जांच की व्यवस्था नहीं की गई है। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में 20 दिन पूर्व कोरोना संक्रमित सात मरीज थे। वर्तमान में संक्रमित नहीं हैं। हालांकि देश में ओमक्रान से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर सरकार गंभीर है। इसको लेकर रात्रि कर्फ्यू लगा दी गई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है। पिछले दिनों संक्रमण से निपटने के लिए की गई तैयारियों को परखने के लिए माकड्रिल की गई थी। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने निगरानी टीम के साथ सार्वजनिक स्थलों पर जांच टीम को सक्रिय करने का दावा किया है लेकिन हकीकत यह है कि अब तक रोडवेज बस स्टैंडों एवं रेलवे स्टेशनों पर थर्मल स्क्रीनिंग और जांच की व्यवस्था नहीं की गई है। आम लोग भी बिना मास्क के घूम रहे हैं। अधिकाधिक लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रमुख बाजारों, स्टेशनों, बस स्टैंडों और अस्पतालों में लोग बिना मास्क तो पहुंच ही रहे हैं। कुछ अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मी भी बिना मास्क के नजर आ रहे हैं जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कोट
जल्द ही सार्वजनिक स्थलों पर जांच की व्यवस्था शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं।-डॉ. उमेश कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed