फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People are forced to drink contaminated water

दूषित पानी पीने को मजबूर हैं लोग

Thu, 21 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
 शहर के कई मोहल्लों के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। दूषित जल की वजह से लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ रहे है। लोगों के समस्या से बार-बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बावजूद इसका समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।शहरवासियों की प्यास बुझाने के लिए नगरपालिका की तरफ से करीब एक दर्जन पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। घरों में पानी की सप्लाई के लिए  भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई है। कई मोहल्लों में भूमिगत पाइप के लीकेज होने से लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है, वहीं वर्षों से टंकी की सफाई न होने के कारण भी कई इलाकों में प्रदूषित पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन



शहर के सकलेनाबाद निवासी बच्चू शर्मा और राजेंद्र ने बताया कि दुर्गा चौक के पास करीब एक माह से भूमिगत पानी की पाइप लीक कर रही है। इसकी वजह से घरों में सप्लाई का गंदा पानी पहुंच रहा है। जिन लोगों को पास इस पानी का दूसरा कोई विकल्प नहीं है, वे मजबूरी में दूषित पानी का सेवन कर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। सुभाषनगर मोहल्ले के लोग महीनों से गंदे पानी का सेवन करने को मजबूर है। मुहल्ला के पंकज ने बताया कि जब पानी फोर्स में आता है तो साफ रहता है, लेकिन जैसे ही रफ्तार धीमी होती है, गंदा पानी आने लगता है।
विज्ञापन


काजीटोला निवासी गुड्डू खान ने बताया कि कई दिनों से गंदा और बदबूयुक्त पानी आ रहा है। रायगंज निवासी अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नगरपालिका की तरफ से प्रदूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। पानी को बोतल में रखने पर दो-तीन घंटे में पीला हो जा रहा है। नियाजी मुहल्ला निवासी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जल का सेवन करने से पेट में दर्द के साथ अन्य बीमारी हो रही है।

पानी में जिस प्रकार की बदबू आ रही है, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सप्लाई में नाली का पानी आ रहा है। कुल मिलाकर एक तरफ जहां विभिन्न मोहल्लों के लोग गंदा और दूषित पानी का सेवन कर बीमारियों को दावत देने को विवश है, वहीं संबंधित विभाग पूरी तरह से खामोेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed