फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Passenger talking on phone dies after falling from train

फोन पर बात कर रहे यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत

Wed, 31 Aug 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Passenger talking on phone dies after falling from train
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर कला गांव के पास मंगलवार की देर रात वाराणसी से भटनी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से फोन पर बात करते समय एक यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह चचेरे भाई के साथ महाराष्ट्र से घर जा रहा था। दूसरे दिन बुधवार को पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा मिष्ठान गांव निवासी अर्जुन शर्मा (23) चचेरे भाई सूरज विश्वकर्मा के साथ महाराष्ट्र में मेहनत मजदूरी करता था। दोनों भाई घर वापस लौट रहे थे। बीते 29 अगस्त को महाराष्ट्र से वाराणसी आए। बीते 30 अगस्त को वाराणसी से भटनी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से देवरिया जाने के लिए चढ़े थे।
विज्ञापन

चचेरे भाई सूरज विश्वकर्मा ने बताया कि अर्जुन शर्मा मोबाइल पर बात कर रहा था। बात करते हुए गेट पर चला गया और गिर गया। यात्रियों ने शोर मचाया की कोई ट्रेन से नीचे गिर गया है। बोगी में काफी खोजबीन किया, लेकिन अर्जुन का पता नहीं चला तो तत्काल जंजीर खींचकर ट्रेन रोकी और ग्रामीणों की मदद से रात में रेलवे पटरी किनारे खोजते हुए हरदासपुर कला गांव के पास पहुंचा तो वह मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बहलोलपुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र दुबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतक के पिता भी रोते बिलखते हुए परिजनों संग थाने पहुंच गए। परिवार के सदस्यों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed