{"_id":"5d9a2a388ebc3e01346cd373","slug":"passanger-disturb-to-train-rout-diversion-ghazipur-news-vns48779065","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया रुट पर गाड़ियों के डायवर्जन से यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया रुट पर गाड़ियों के डायवर्जन से यात्रियों को परेशानी
विज्ञापन
गाजीपुर। दुर्गापूजा, दशहरा आदि पर्वों के चलते गाड़ियों और बसों में इन दिनों जबरदस्त भीड़ चल रही है। जिले में ट्रेन के तीन रूट हैं। दो रूटों पर गुजरने वाली मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में तिल रखने की जगह नहीं है। बड़े महानगरों से आने वाली गाड़ियां पूरी तरह कसी हुई चल रही है। हालत यह है कि लोग गाड़ियों के पावदानों पर लटक कर यात्रा कर रहे हैं। औड़िहार-बलिया रूट पर गाड़ियों का डायवर्जन कर दिए जाने से यात्रियों की फजीहत हो रही है। महानगरों से आकर लोग औड़िहार उतर जा रहे फिर अन्य साधनों से घरों पर जा रहे हैं। रेल अधिकारियों का मानना है कि अभी आने वालों की भीड़ बनी हुई है। बसों में भी भीड़ की यही हालत बनी हुई है।
दूरदराज रहकर रोजी-रोटी कमा रहे लोगों के त्योहार पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके चलते, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों की ओर से आने वाली गाड़ियों में लोगों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है। जिन लोगों ने पहले से आरक्षण करा लिया है वह तो थोड़ा आराम से यात्रा कर पा रहे हैं, लेकिन अचानक यात्रा कार्यक्रम बनाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिले के औड़िहार-बलिया, औड़िहार-मऊ, पीडीडीयू-बक्सर आदि रूटों पर चल रही ट्रेनों में भीड़ की यही हालत बनी हुई है। रविवार को बक्सर रूट पर पड़ने वाले जमानिया, दिलदारनगर, भदौरा आदि स्टेशनों पर विभिन्न गाड़ियों से बड़ी संख्या में लोग उतरे। इसी प्रकार मऊ रुट पर सादात, जखनिया और दुल्लहपुर में भी बाहर से आने वालों का सिलसिला बना रहा। इधर बलिया रूट की गाड़ियां गंगा कावेरी, स्वतंत्रता सेनानी, सारनाथ, पवन एक्सप्रेस, गोंदिया एक्सप्रेस, ज्ञानगंगा आदि औड़िहार तक तो आ रही हैं, उसके बाद दूसरे रूट पर चली जा रही है। बाद में यात्री वहां से दूसरी व्यवस्था से घरों तक आ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी रात को आने वाली गाड़ियों में हो रही है। लोगों को अनावश्यक रूप से रात बितानी पड़ जा रही है।