{"_id":"64612c3cd03c25fe5c05c904","slug":"parlor-operator-committed-suicide-by-hanging-herself-ghazipur-news-c-20-1-vns1027-206505-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पार्लर संचालिका ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पार्लर संचालिका ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिटी रेलवे स्टेशन से फुल्लनपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में रविवार को पार्लर संचालिका ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब साढ़े छह बजे घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद आस-पास की दुकान बंद हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
सुजावलपुर निवासी सीमा प्रजापति (30) फुल्लनपुर रोड पर ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। प्रतिदिन की तरह वह सुबह पार्लर पर आई थीं। आस- पास के लोगों ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे उसका पति पुनीत प्रजापति जब पार्लर पहुंचा तो शीशे का गेट अंदर बंद था और पत्नी फंदे से झूल रही थी। यह देख वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर लोग पहुंच गए।
पति गेट का शीशा तोड़कर अंदर पहुंचा और दहाड़े मारकर बिलखने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाल टीबी सिंह ने बताया कि मृतका ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसने पार्लर में ही फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष से अब तक कोई नहीं आया है।