फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pardesi went home after fourteen days of quarantine

चौदह दिन क्वांरीटन होने के बाद घर गए परदेसी

Sun, 12 Apr 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Pardesi went home after fourteen days of quarantine
शहर के स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में क्वांरीटन होने के बाद घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में बैठे ? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले के विभिन्न जगहों पर क्वारंटीन किए गए विभिन्न राज्यों से आए लोगों को रविवार से घर भेजे जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई। इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी की एक झलक दिख रही थी। सभी से एक इस आशय का शपथ पत्र भरवाया गया कि वह घरों में भी जाकर 14 दिनों तक एकांतवास करेंगे। अधिकारियों ने उन्हें स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिया तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। कई जगहों पर पुलिस ने वाहनों की व्यवस्था किया था तो कुछ महिलाओं के परिजन स्वयं उन्हें लेने आए थे।
विज्ञापन

लाकडाउन के बाद दिल्ली, गाजियाबाद से घर के लिए निकले लोगों को जिला प्रशासन ने जगह जगह क्वारंटीन कर लिया था। इस दौरान 14 दिनों तक उनकी निगरानी की गई। शहर के स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में रखे गए 69 लोगों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देने के बाद घरों को विदा किया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल बड़ौरा में कुल 192 पुरुष और चार महिलाओं को क्वांरीटन किया गया था। स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह भी इन लोगों की सुविधाओं का ध्यान दे रहे थे। लोगों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के साथ रास्ते में खाने के लिए फल आदि देकर विदा किया गया। उप जिलाधिकारी रमेश मौर्य ने कहा कि कोरोना का भय अभी टला नहीं है। इससे बचने के लिए सतर्क तथा दूरी बनाकर ही रहना होगा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी महमूद अली, तहसीलदार विराग पांडेय, खंड विकास अधिकारी केके सिंह, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह सहित कई अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में क्वांरीटन किए गए 130 युवकों को 14 दिन बाद अपने-अपने घरों के लिए बसों से रवाना कर दिया गया। प्रमाण पत्र लेकर घर जाने की आजादी मिलने से युवकों के चेहर पर खुशी दिखाई पड़ रही थी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी विनय गौतम, कोतवाल अशेषनाथ सिंह आदि मौजूद रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार हेतिमपुर गांव स्थित महिला महाविद्यालय में 126 लोगों का रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें से 110 लोगों के स्वस्थ पाए जाने पर प्रमाण पत्र वितरित कर घर भेजा गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने घरों पर जाने के बाद भी 14 दिन क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया। कहा कि वह अपने गांव में पहुंचने के बाद ग्राम प्रधान, थानाध्यक्ष को अवश्य सूचना देंगे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर, तहसीलदार आलोक कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. रुद्रकांत सिंह, नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया, फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed