फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Paramilitary troops home robbery

अर्द्धसैनिक बल के जवानों के घर डकैती

Sat, 10 Oct 2015 11:35 PM IST
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 10 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Paramilitary troops home robbery
शहर कोतवाली क्षेत्र से सटे अतरौली गांव में शुक्रवार की रात लाठी-डंडे से लैश बदमाश एक से ढाई बजे के बीच दो घरों पर धावा बोलकर करीब छह लाख का माल समेट ले गए। दोनों पीड़ितों ने तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच
विज्ञापन


कर पूछताछ की। डाग स्क्वाएड का सहारा लिया गया लेकिन डकैतों का सुराग नहीं मिला।
करंडा के मेदिनीपुर के मूल निवासी संतोष यादव बीएसएफ में हैं। उनकी तैनाती दिल्ली में है। उनका परिवार अतरौली

स्थित मकान में रहता है। चौदह दिन पहले छुट्टी पर आए संतोष यादव, उनकी पत्नी बिंदू देवी, पुत्र अनुपम (10) और पुत्री उजाला (12) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसी दौरान करीब एक बजे संतोष को लगा कि कोई उनके दरवाजे को किसी भारी वस्तु से तोड़ने का प्रयास कर रहा है। वह पत्नी और बच्चों के साथ दूसरे कमरे में जाकर फाटक अंदर से बंद कर लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को फोन मिलाकर सूचना दी। इसी दौरान बदमाश दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। बचाव में संतोष की पत्नी बिंदू सामने आईं तो करीब छह की संख्या में डकैतों ने लाठी से हमला कर उनको घायल कर दिया। बिंदू के हाथ में चोट आई। करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाने और लूटपाट करने के बाद डकैत दस हजार रुपये नकद, पचास हजार के जेवरात समेत अन्य सामान उठा ले गए। हथियार न होने की वजह से संतोष और उनके परिवार के लोग सहम गए थे। पौने दो बजे एक सिपाही के साथ एक दरोगा पहुंचे तबतक डकैत भाग चुके थे।
विज्ञापन

इस घटना के बाद संतोष यादव के घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर सीआईएसएफ से रिटायर विंध्याचल मिश्र (80) के घर रात करीब दो बजे डकैतों ने धावा बोल दिया। घटना के समय विंध्याचल के पौत्र भवानी प्रताप मिश्र (25) और पौत्री सपना मिश्रा (18) छत पर सोई थी। घर के पीछे से बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचे आधा दर्जन की संख्या में डकैत भवानी प्रताप के सीने पर चढ़ गए और मारपीट की। सपना को भी डकैतों ने पीटा। डकैत भाई-बहन को लेकर कमरे में आए बाक्स का ताला तोड़ने लगे। खटर पटर की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जग गए। आपत्ति जताने पर डकैतों ने गृह स्वामी विंध्याचल मिश्र, उनकी पत्नी फूममती, मायके आई उनकी बेटी माधुरी को मारापीटा। विंध्याचल और उनकी पत्नी के चेहरे पर डंडे से हमला किया गया। बदमाशों ने माधुरी के नाक, कान सेजेवर और गले से चेन नोंच लिया। डकैत बक्से से पचास हजार रुपये नकद, चार लाख के जेवर समेत अन्य सामान समेट ले गए। डकैतों की उम्र 35-40 बताई जा रही है। सभी काले कपड़े से मुंह बांधे हुए थे। विंध्याचल और उनकी पुत्री माधुरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट :=
दोनों स्थानों पर हुई घटनाओं में पीड़ितों ने तहरीर दी है। मुकदमा कायम कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना को कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों ने अंजाम नहीं दिया। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। - केके मिश्र, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed