फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Paper rhetoric is being done from Delhi and Lucknow

दिल्ली और लखनऊ से हो रही कागजी बयानबाजी

Mon, 11 May 2020 08:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Paper rhetoric is being done from Delhi and Lucknow
शहर के तुलसीसागर स्थित भाकपा माले कार्यालय पर धरना देते कार्यकर्ता। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। वाम दलों के राज्यव्यापी आह्वान के तहत भाकपा माले के कार्यकर्ताओंने जिला सचिव रामप्यारे राम तथा सीपीआई कार्यालय पर अमेरिका यादव के नेतृत्व में श्रम कानूनों को तीन वर्ष के लिए स्थगित करने आदि सवालों को लेकर धरना दिया। माले कार्यालय पर जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि गाजीपुर की पुलिस लाकडाउन के नाम पर अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल कर रही है। लाकडाउन में गरीब भुखमरी की मार झेल रहे हैं। उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खडा़ हो गया है। दिल्ली और लखनऊ से कागजी बयानबाजी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूर पासबुक लेकर बैंक जा रहे हैं तो पता चल रहा है कि कोई पैसा नहीं आया है। गरीबों को नि:शुल्क दिए जाने के लिए आया राशन पैसा लेकर कोटेदार दे रहे हैं। ऐसे ही समय श्रम अधिकारों को खत्म कर तथा काम के प्रतिदिन के घंटा को आठ से बढा़कर 12 घंटे के कदम के जरिए सरकार ने अपना मजदूर विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। मजदूरों को बंधुआ मजदूर की स्थिति में खड़ाकर दिया है। इस मजदूर विरोधी अध्यादेश-आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने लाकडाउन की इस स्थिति में छह महीने तक मुफ्त में राशन बिना राशनकार्ड के उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर विजयी, मुराली, रामअवध बिंद, रामनगीना, गुलाब सिंह, नंदकिशोर, आजाद यादव, सत्येंद्र कुमार, रामअशीष बिंद, रोहित बिंद, गोरख राजभर ने विचार व्यक्त किया। खानपुर रजहटी, करवनिया डेरा, बसुका, गहमर, बरुइन, बड़ेसर, कसेरा पोखरा, करंडा, मैनपुर, भुड़कुडा़, महमूदपुर आदि गांवों में कार्यक्रम करके संबंधित थाना प्रभारी-थानाध्यक्ष को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed