फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   pantun bridge

आवागमन तो चालू हुआ लेकिन बिना तार की रेलिंग से खतरा बरकरार

Mon, 18 Jan 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
pantun bridge
ोहम्मदाबाद और रेवतीपुर को जोड़ने वाला रामपुर- बच्छल का पुरा पीपा पुल पर जगह-जगह रेलिंग न होने से ख? - फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद। बच्छलकापुरा-रामपुर गंगा तट पर निर्माणाधीन पीपा पुल कटान के चलते दो दिन बंद रहने के बाद रविवार की शाम से पुल पर छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। ऐसे में अब दिनभर पुल पर छोटे वाहन फर्राटा भर रहे हैं। हालांकि अभी पुल पर जगह-जगह रेलिंग नहीं होने से राहगीर खतरे को लेकर दहशत में हैं। लोहे की चादरों को बिछाकर मार्ग जरूर बनाया गया है, लेकिन यह पूरी तरह दुरूस्त नहीं है। पीपापुल पर 15 अक्तूबर से 15 नवंबर के मध्य वाहनों का आवागमन शुरु हो जाना चाहिए। 15 जून को पीपापुल बंद कर दिया जाता है। पुल के चालू न होने से क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, छात्रों एवं आम राहगीरों को काफी असुविधा उठानी पड़ी। पिछले 12 जनवरी को पुल पर दो पहिया एवं छोटे वाहनों का आवागमन शुरु करा दिया गया लेकिन तीन दिन बाद ही कटान के चलते पुल पर आवागमन बंद हो गया। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विशाल सिंह, अवर अभियंता महेंद्र प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अपनी देखरेख में शाम को पीपा पुल पर दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरु कराया। तीन खंड में तैयार किए गए पुल की रेलिंग पर तार लगाया जाना है। साथ ही रेत पर एवं पुल पर अभी लोहे की चादर व्यवस्थित रुप से नहीं लगी है। इस वर्ष गंगा तीन भागों में विभक्त हो गई है। एक बच्छलकापुरा तट से दियरा तक, दूसरा मुख्य एवं तीसरा रामपुर तक की ओर बना कोला लेकिन मुख्य पुल के उत्तरी सिरे पर अभी भी कटान का खतरा बना हुआ है जो पुल के संचालन में इस वर्ष सबसे बड़ी बाधा है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता महेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि पुल पर छोटे वाहनों का आवागमन शुरु हो गया है। रेलिंग एवं चादर बिछाने का कार्य भी शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed