फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Padma Shri Sitaram not sail

नहीं रहे पद्मश्री सीताराम पाल

Sat, 06 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 06 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Padma Shri Sitaram not sail
क्षेत्र के शेरपुर कला गांव निवासी पद्मश्री से सम्मानित सीताराम पाल का शनिवार की अपराह्न तीन बजे निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे और कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही तमाम गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन



शेरपुर कला गांव निवासी हरिनारायण पाल के पुत्र सीताराम पाल की उत्कृष्ट कंबल बुनाई को कलात्मक सामाजिक कार्य मानते हुए केंद्र सरकार ने उनका चयन पद्मश्री सम्मान के लिए किया था। वर्ष 1981 में 28 मार्च को तत्कालीन राष्ट्रपति डा. नीलम संजीव रेड्डी ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा था।
विज्ञापन


बीमारी और अपनी बेबसी से आजिज आकर सीताराम ने वर्ष 2011 में  केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई। आर्थिक सहायता न मिलने पर उन्होंने सम्मान में मिले तमगे को जलाने की चेतावनी दी थी। अमर उजाला ने वर्ष 2013  के अक्तूबर माह में प्रमुखता के साथ यह खबर प्रकाशित कर उनकी बेबसी और तकलीफ को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश सरकार ने आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए दो लाख रुपये का चेक उपलब्ध कराया जिसे तत्कालीन सांसद नीरज शेखर ने उन्हें प्रदान किया था। केंद्र सरकार की तरफ से भी 50 हजार रुपये का चेक उन्हें बतौर सहायता प्रदान किया गया। उनके दो पुत्र श्रवण और शशि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed