फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students of PM-SHRI schools will receive identity cards.

Ghazipur News: पीएम-श्री विद्यालयों के छात्रों को मिलेंगे पहचान पत्र

Thu, 27 Aug 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Students of PM-SHRI schools will receive identity cards.
जिले के 32 पीएम-श्री विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले 9,374 छात्र-छात्राओं और कार्यरत शिक्षकों को अब स्मार्ट पहचान पत्र दिए जाएंगे। विद्यालय अवधि में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए पहचान पत्र पहनना अनिवार्य होगा। इसके लिए 50 रुपये प्रति छात्र की दर से कुल 4 लाख 68 हजार 700 रुपये का बजट जारी किया गया है। जिले में दो चरणों में 32 पीएम-श्री विद्यालयों का चयन किया गया है। इनमें पहले चरण के 20 और दूसरे चरण के 12 विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ सुविधाओं के विस्तार और कायाकल्प पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्मार्ट आईडी कार्ड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, पहचान पत्र से विद्यार्थियों की शैक्षणिक पहचान सुनिश्चित होगी। शैक्षणिक भ्रमण, खेलकूद प्रतियोगिताओं और अन्य आयोजनों के दौरान उनकी पहचान और सुरक्षा में भी मदद मिलेगी। कार्ड सामान्य कागज का नहीं होगा, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले वाटर रेजिस्टेंस पीवीसी कार्ड के रूप में तैयार किया जाएगा, जिससे वह लंबे समय तक सुरक्षित रह सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि जिले के सभी 32 पीएम-श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के पहचान पत्र के लिए 4,68,700 रुपये का बजट आवंटित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को विद्यालय स्तर पर सभी विवरणों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्रुटिरहित स्मार्ट कार्ड तैयार कर वितरित किए जा सकें।
विज्ञापन

--------------
शिक्षकों और छात्रों के कार्ड पर दर्ज होंगी ये जानकारियां
गाजीपुर। शिक्षकों के पहचान पत्र पर नाम, पदनाम, मानव संपदा कोड, विद्यालय का नाम, ब्लॉक, जिला, जन्मतिथि, ब्लड ग्रुप, फोन नंबर और क्यूआर कोड दर्ज होगा। कार्ड पर पीएम-श्री और निपुण भारत मिशन का लोगो भी होगा। वहीं, छात्रों के कार्ड पर नाम, कक्षा, रोल नंबर, विद्यालय का नाम, छात्र आईडी, यू-डायस कोड, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, ब्लड ग्रुप और पता दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed