फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   oxigen

ऑक्सीजन प्लांट को विधायक ने दिए 45 लाख

Tue, 18 May 2021 05:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
oxigen
मौधा। संक्रमण काल में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए सैदपुर के सपा विधायक सुभाष पासी ने भी सरकारी निधि का मुंह खोल दिया है। आक्सीजन प्लांट बनाने के लिए उन्होंनेे सरकारी निधि से 45 लाख रुपये जारी किए हैं। विधायक प्रतिनिधि आशू दुबे ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थापित किया जाएगा। विधायक की ओर से 17 मई को जारी इस आशय का एक पत्र बीते मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को आशू दुबे ने सौंपा। बताया कि सैदपुर सीएचसी के अधीक्षक डा. संजीव सिंह से मिलकर परिसर में ऑक्सीजन प्लांट के लिए जगह चिह्नित की गई है। प्लांट बनाने का काम भी जल्द ही शुरु कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय जनता ने विधायक के इस कदम का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed