फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   other

...और अचानक बजने लगा बैंक का सायरन

Sun, 26 Jan 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
other
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर बाजार के लोगों की शुक्रवार की आधी रात उस समय नींद टूट गई, जब यूनियन बैंक का सायरन बजने लगा। बैंक से कुछ दूरी पर रहने वाले कर्मचारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पूरी रात बैंक के बाहर पहरा देती रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि बाजार में यूनियन बैंक स्थित है। रोज की तरह शुक्रवार की शाम भी बैंक बंद हो गया। रात में करीब एक बजे अचानक बैंक का सायरन बजने लगे। आवाज सुनकर बाजारवासियों की नींद टूट गई। बैंक से कुछ दूरी पर रहने वाले बैंक के कर्मचारी ने तत्काल इसकी जानकारी थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंच गई। दस मिनट बाद अपने आप सायरन बंद हो गया। सुरक्षा की दृ ष्टि से पुलिस पूरी रात बैंक के पास तैनात रही। शनिवार को दिन में तीन बजे फिर कुछ देर के लिए सायर बजा। बैंक मैनेजर पंकज कुमार यादव ने बताया कि एटीएम के यूपीएस में शार्ट सर्किट से फायर अलार्म बजा था। जल्द ही फाल्ट को दुरुस्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed