फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   other

प्रशिक्षण में सीखी बातों का करें प्रयोग

Fri, 10 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
other
बिरनो/दुबिहा/देवकली। बिरनो बीआरसी पर शुक्रवार को पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी अविनाश कुमार ने अध्यापकों को प्रमाणपत्र वितरित किया। प्रथम चरण में 150 अध्यापकों को निष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निष्ठा प्रशिक्षण बच्चों की किताबों का बोझ कम करने के लिए अध्यापकों को दिया जा रहा है। साथ ही साथ बाल केंद्रित शिक्षा और बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। निष्ठा प्रशिक्षण से पाठ्यक्रम को सरल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यापकों को प्रशिक्षक विपिन कुमार शुक्ला, अनिल कुमार कुशवाहा, अशोक कुमार, शिवनाथ राम ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर महातिम सिंह यादव, अभिषेक सिंह, खरभान सिंह यादव, हसन, ज्योति कुमारी, गुलाब वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, प्रणव कुमार त्रिपाठी, अपराजिता सिंह, सोनी गुप्ता आदि उपस्थित थे। बाराचंवर ब्लाक स्थित संसाधन केंद्र में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता के संवर्धन एवं शैक्षिक विकास के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन शुक्रवार को शिक्षकों ने न केवल अपने अनुभवों को साझा किया बल्कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं ऊर्जा का संचार अपने-अपने स्कूलों में करने का संकल्प लिया। डायट के प्रवक्ता सर्वेश कुमार राय एवं खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश झा ने प्रशिक्षित 150 शिक्षकों को प्रमाणपत्र दिया। डायट के प्रवक्ता ने कहा कि निष्ठा के प्रशिक्षण को विद्यालयों में क्रिया रूप में लाया जाए। हमलोग यह जान लें कि इस प्रशिक्षण से आए निखार को विद्यालयों में भी कायम रखना है। इस मौके पर प्रशिक्षक श्रीकांत वर्मा, शशिकांत राय, आनंद कुमार राय, सूर्यप्रकाश सिंह के अलावा दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे। ब्लाक संसाधन केंद्र बरहपुर पर नेशनल इनिशिएटिव स्कूल हेड्स एंड टीचर्स होलिस्टिक एडवांसमेंट (निष्ठा) का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन करते हुए डायट सैदपुर के डा. कमलनयन यादव ने कहा कि क्लास रूम को डिजिटलाइज्ड करने का इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है, जिससे अध्यापकों की कार्य क्षमता में वृद्धि हो सके। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश यादव ने कहा कि यह प्रशिक्षण अध्यापन कार्य में शिक्षकों की क्षमता वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा। इस मौके पर प्रशिक्षक प्रियंका यादव, शिल्पी बर्नवाल, इसरार अहमद, राकेश सिंह, संतोष यादव, सूर्यभान, विजय, संजय, राम सिंह यादव, वीरेंद्र कुमार मौर्य, सुरेंद्र चौबे, राधेश्याम सिंह, दिवाकर सिंह आदि मौजूद थे। संचालन डा. दीनानाथ सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed