फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   other

जीआरपी ने भटकी किशोरी को परिजन का सौंपा

Fri, 10 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
other
दिलदारनगर। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को चेकिंग के दौरान जीआरपी को भटकी हुई एक किशोरी मिली। सुरक्षा की दृष्टि से उसे चौकी पर ले आई। जीआरपी ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की तरफ से रात में चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच स्टेशन पर अकेली बैठी एक किशोरी दिखाई दी। जीआरपी ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम वनटोला थाना कोड़ा जिला कटिहार बिहार निवासी अंजूर आलम की पुत्री अफसाना खातून (16) बताया। उसने जीआरपी को बताया कि वह भूल से यहां आ गई है। घटना सुनकर जीआरपी ने तत्काल कोड़ा थाना संपर्क कर उसके परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पिता अंजूर आलम अपने पुत्र कबीर एवं साले हैदर अली के साथ जीआरपी चौकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेरी पुत्री की दिमागी हालत ठीक नहीं है इस वजह से भटकते हुए यहां आ गई थी। हम लोग काफी तलाश कर रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। परिवार के लोग अपनी पुत्री को सकुशल अपने साथ ले गए। जीआरपी द्वारा किए गए इस कार्य की परिजनों द्वारा प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed