फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Organizing freedom race program from Nehru Stadium

नेहरू स्टेडियम से आजादी की दौड़ कार्यक्रम का आयोजन

Sat, 18 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Organizing freedom race program from Nehru Stadium
गाजीपुर। नेहरु युवा केंद्र की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की कड़ी में शनिवार को नेहरु स्टेडियम से आजादी की दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत, जिलाधिकारी एम पी सिंह, एसपी डॉ. ओ पी सिंह, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता और समाजसेवी संजय राय शेरपुरिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। साथ ही स्वयं भी दौड़ में शामिल होकर जनपदवासियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व गंगा विचार मंच द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। आजादी की दौड़ में नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवक, युवा मंडल के पदाधिकारी, पुलिस बल, लूदर्स इंटर कॉलेज, सीटी इंटर कॉलेज, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, नेहरु स्टेडियम के खिलाडी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पूर्व सैनिक, स्वतंत्र संग्राम सेनानी के परिजन सहित सैकड़ों की संख्या में जनपदवासी शामिल हुए।
विज्ञापन

यह दौड़ नेहरु स्टेडियम से प्रारंभ होकर विकास भवन चौराहा, आरटीआई चौराहा, आयकर तिराहा, सिंचाई विभाग चौराहा, लंका तिराहा, कलेक्ट्रेट, शास्त्री नगर चौराहा, जिलाधिकारी आवास होते हुए लगभग 7 किमी की दूरी तय कर दौड़ वापस स्टेडियम पहुंची। जहां राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. संगीता बलवंत ने जनपद वासियों को संदेश दिया कि आज जो तिरंगा लहरा रहा है वह शहीदों की कुर्बानी से लहरा रहा है। नेहरु युवा केंद्र गाजीपुर द्वारा जनपद के 75 गांव में आजादी का अमृत महोत्सव के साथ जनपद स्तर पर धूमधाम से दौड़ आयोजित की गई है वह सराहनीय है। जनपद वासी अपने गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आजादी की रक्षा करेंगे । जिलाधिकारी एम पी सिंह ने जनपदवासियों को संदेश दिया कि आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। शहीदों के सपनों का भारत बनाने में सभी आगे आए तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अपने जीवन में आत्मसात करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओ पी सिंह ने संदेश दिया कि तिरंगा शहीदों की कुर्बानी का प्रतीक है। इसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। श्री प्रकाश गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी ने आजादी की प्राप्ति एवं आज भी सीमा की सुरक्षा मे गाजीपुर का योगदान युगो-युगो तक याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर एसपी सीटी गोपीनाथ सोन , जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओ पी राय, जिला युवा कल्याण अधिकारी अजीत सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर यादव, प्रधानाचार्य सिस्टर अल्फोंसा, हरिशंकर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अरुण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed