फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   OPD is not operating on time, female patients returning

समय से ओपीडी का नहीं हो रहा संचालन, वापस लौट रही महिला मरीज

Tue, 28 Jun 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
OPD is not operating on time, female patients returning
गाजीपुर। सुबह 8.00 बजे जिला महिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष का गेट खुला तो सफाई कर्मियों ने साफ-सफाई का कार्य शुरू किया। इधर सुबह 8.10 बजे तक दूरदराज से आई महिला मरीज पर्ची लेने के लिए लाइन में लग गई थी। सुबह 8.20 बजे पर्ची लेकर ओपीडी कक्ष में पहुंच गई थी और डाक्टरों का प्रतिक्षा करने लगी। सुबह 9.20 बजे तक ओपीडी कक्ष के कक्ष नंबर एक, दो, तीन, पांच, छह के साथ पैथोलॉजी का दरवाजा खुला था, लेकिन चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी नहीं आया था। जबकि सुबह 8.30 तक ओपीडी में डॉक्टरों को बैठने के साथ मरीजों को देखने का निर्देश शासन द्वारा है। ओपीडी कक्ष दो में सुबह 9.25 बजे सीएमएस डा. तारकेश्वर पहुंचे। इसके बाद कक्ष संख्या पांच में 9.28 बजे परिवार नियोजन एवं परामर्श संबंधित चिकित्सक पहुंचे। कक्ष संख्या तीन में चिकित्सक की कुर्सी 11 बजे तक खाली थी। कमोवेश यही हाल कक्ष छह में 9.31 बजे स्थिति जस की तस बनी हुई थी। कक्ष संख्या एक में 9.33 बजे डा. संजय पहुंच गए थे। कक्ष संख्या सात 9.40 बजे में तैनात कर्मी पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह 9.49 बजे पैथोलॉजी में स्वास्थ्य कर्मी पहुंच और मरीजों की पर्ची जमा करनी शुरू कर दी। सुबह 9.51 बजे मरीजों की जांच शुरू हुई। इधर 11 बजे तक कक्ष संख्या में तैनात महिला डाक्टर प्रीति पाल ने नहीं पहुंचने पर करीब 12 से 15 मरीज इंतजार करने के बाद वापस लौट गए। ऐसे में ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपचार के लिए पहुंची महिला मरीज प्रेमलता देवी, शांती देवी, किरन, सोनू ने बताया कि महिला चिकित्सक प्रीति पाल को दिखाने आई थी। कमरा नंबर तीन में आज उनके बैठने का टर्न था। कोई बताने वाला भी नहीं है कि वह कब तक आएंगी। कुछ मरीजों ने बताया कि उन्हें फोन भी किया गया, लेकिन बात नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में मीटिंग थी। सुबह 11 बजे चला गया था। डा. प्रीति पाल छुट्टी पर हैं। जबकि कक्ष संख्या एक में ओपीडी दो बजे तक चली है।
- डा. तारकेश्वर, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed