फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only Kusumlata will contest the election of the President

कुसुमलता ही लड़ेंगी जिपं अध्यक्ष का चुनाव

Sun, 27 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Only Kusumlata will contest the election of the President
गाजीपुर। यहां के जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर समाजवादियों का बराबर कब्जा रहा है। करीब 30 साल तक सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष कब्जा जमाए रहे हैं। इस बार फिर सपा के दिग्गज नेता इतिहास को दुहराने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं। रविवार को लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए तैयारी और नाराज जिला पंयायत सदस्यों को मनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजीपुर की सपा टीम के साथ बैठक की।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पार्टी के सभी नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया गया है। कुसुमलता यादव को जिताने के लिए सपा के सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं। वहीं, रेखा भट्ट के नामांकन के पीछे सपा का समर्थन होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है। बैठक में रेखा भट्ट के पति दिनेश भट्ट शामिल हुए। उनसे सभी वरिष्ठ नेताओं ने बातचीत की। उनसे पर्चा वापस लेने के लिए बात हो गई है। उन्होंने कहा, रेखा भट्ट का समर्थन भी पार्टी को मिलेगा।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि अखिलेश यादव ने सभी जिला पंचायत सदस्यों से एक-एक कर बंद कमरे में मुलाकात की। सभी का सुख-दुख जाना और निजी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके साथ गाजीपुर के सपा नेताओं से अकेले में मिलकर तैयारियों की हकीकत से रूबरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed