फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One robbery every month, businessmen are the target

Ghazipur News: हर महीने एक लूट, कारोबारी रहे निशाने पर

Tue, 26 Nov 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
One robbery every month, businessmen are the target
गाजीपुर। जिले में लूट की घटनाएं रोके नहीं रुक रही हैं। इस वर्ष बीते दस माह में हर महीने लूट की एक घटना हुई है। अधिकांश घटनाओं में पीड़ित व्यापारी वर्ग रहे हैं। पुलिस के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो लूट की नौ घटनाओं का पर्दाफाश हो चुका है। लूट के आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

शहर एवं ग्रामीण के सुनसान इलाकों में लुटेरे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इनके निशाने पर व्यापारी वर्ग खासकर सराफा और शराब कारोबारी हैं। इसके अलावा सहज जनसेवा केंद्र संचालकों को अधिक शिकार बना रहे हैं। घरों में घुसकर भी लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम है।
विज्ञापन

जनवरी से अक्तूबर माह तक हुई लूट की घटनाओं के पुलिस के आंकड़ों को देखा जाए तो शहर कोतवाली में दो, नोनहरा, नंदगंज, सुहवल, करीमुद्दीनपुर, नगसर हाल्ट, कासिमाबाद और सैदपुर में एक-एक लूट की वारदात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सैदपुर कोतवाली में सराफा व्यवसायी से हुई लूट की घटना को छोड़कर पुलिस ने सबका खुलासा कर शातिर लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। हालांकि कुछ ऐसे भी मामले सामने आए है, जिसमें अपराध की प्रकृति लूट की रही, लेकिन पुलिस ने इसे विवेचना में लूट की वारदात होने से साफ इन्कार कर दिया। पीड़ित न्याय के लिए दौड़ता रह जाता है और पुलिस छिनैती मानकर छानबीन करने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रही है।

सराफा व्यवसायी से हुई लूट का अब तक खुलासा नहीं
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली के जैनपुर पुलिया के पास 11 नवंबर की शाम लुटेरों ने डहरा काला गांव निवासी सराफा व्यवसायी अरमान अंसारी और उसके भाई इरफान अंसारी को तमंचे की मुठिया से घायल कर 80 हजार नगदी और डेढ़ लाख रुपये के आभूषण भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस आज तक लुटेरों को दबोचना तो दूर चिन्हित भी नहीं कर सकी है।
इस वर्ष लूट की दस घटनाएं हुईं हैं। इनमें नौ का खुलासा कर दिया गया है। सैदपुर की घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।- डॉ. ईरज राजा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed