फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One person killed by beating in a road dispute

रास्ते के विवाद में मारपीटकर एक व्यक्ति की हत्या

Tue, 08 Nov 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
One person killed by beating in a road dispute
नगर कोतवाली के जंजीरपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार की रात हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मंगलवार को वाराणसी में मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

जंजीरपुर गांव के दो पक्षों में रास्ते को लेकर कई बार आपस में मारपीट हो चुकी थी। सात नवंबर की देर शाम अशद रजा (52) मकान से सटे शौचालय गए थे। वहां से वह वापस लौट रहे थे। इधर पहले घात लगाए दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेतावस्था में गिर गए। इधर शोर मचाते हुए परिवार के लोग जब-तक घटना स्थल पर पहुंचते आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इधर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दूसरे दिन उनकी मौत हो गई। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र गुलाम गौश की तहरीर पर आरोपी रामविलास चौबे, शिवम चौबे, नितेश चौबे, बुलबुल चौबे, आकाश तिवारी, राजेश विश्कर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed