फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One killed, one injured in bus and bike collision

बस एवं बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, एक घायल

Wed, 20 Jan 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in bus and bike collision
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा मोड़ के पास बुधवार को बस एवं बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कांग्रेस के ब्लाकध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बस को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। उधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। करंडा थाना के मैनपुर गांव निवासी त्रिभुवन सिंह (40) कई वर्षों से गहमर थाना क्षेत्र के हथौरी गांव स्थित अपने ननिहाल में मामा हरिहर सिंह के साथ ही रहते थे। वह भदौरा ब्लाक में मनरेगा निगरानी समिति के पद पर कार्यरत थे। सुबह बाइक से वह सेवराई गांव निवासी कांग्रेस के ब्लाकध्यक्ष एसएन सिंह के साथ गहमर जा रहे थे। खुदरा मोड़ के पास गहमर के तरफ से आ रही बस एवं बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इधर जब-तक आस-पास के लोग पहुंचते चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया। डाक्टरों ने त्रिभुनव सिंह को मृत घोषित कर दिया। उधर घायल कांग्रेस के ब्लाकध्यक्ष का उपचार डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है। त्रिभुवन सिंह के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद बस को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed