फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One gets energy by paying obeisance at the feet of old mother: Bhagwat

बुढ़िया माई के चरणों में प्रणाम कर मिलती है ऊर्जा: भागवत

Tue, 02 Jul 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
One gets energy by paying obeisance at the feet of old mother: Bhagwat
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार तीसरी बार सिद्धपीठ हथियाराम मठ गए। यहां पीठाधीश्वर स्वामी भवानी नंदन यति महाराज ने बुढि़या माई और सिद्धरात्रि की पूजा कराई। इस दौरान उन्होंने सूक्ष्य रूद्राभिषेक किया। नवग्रह वाटिका के पास कल्पवृक्ष का पौधा लगाया। वहीं कैबिनेट परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मौलश्री का पेड़ लगाया। संघ प्रमुख संभ्रातजनों के साथ चर्चा कर बोले की हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। दोपहर एक बजे सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंचे संघ प्रमुख का लोगों ने स्वागत किया। इनमें जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, एसपी ओमवीर सिंह भी शामिल रहे। इस अवसर पर हाईकोर्ट जस्टिस शमीम अहमद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्र प्रचारक अनिल, काशी प्रांत प्रचारक रमेश, कानपुर प्रांत प्रचारक श्रीराम, विभाग प्रचारक अजीत, जिला प्रचारक आलोक समेत बुद्धजीवियों के साथ चर्चा की। दर्शन पूजन के दौरान कन्या महाविद्यालय की छात्राओं व स्थानीय बालिकाओं ने भजन प्रस्तुत किया था। उनसे मिलकर संघ प्रमुख ने कहा कि मेरी तरफ से मेरी सभी बहनों को प्रणाम। उपस्थित कन्याओं ने भी प्रति उत्तर में सामूहिक रूम से प्रणाम किया। इसके पूर्व संघ प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक कानपुर के प्रांत प्रचारक श्रीराम के आवास पर पहुंचकर उनकी मां से भेंट मुलाकात की।
विज्ञापन

संघ प्रमुख ने खाई नेनुआ की सब्जी, जौ की रोटी
गाजीपुर। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हथियाराम मठ में दोपहर एक बजे पहुंचे थे। पूजन-अर्चन के बाद लोगों से कुछ देर चर्चा की। उनकी थाली में 16 प्रकार के व्यंजन परोसे गए थे। इनमें नेनुआ की सब्जी, चने के दाल की सब्जी, भिंडी, मिक्सवेज, जौ की रोटी, मल्टी ग्रेन की रोटी, आम की मीठी चटनी, हरी चटनी, कड़ी, सलाम, खरीद आदि शामिल थे। उन्होंने सभी को चखा। लेकिन, नेनुआ की सब्जी और जौ की रोटी खाई।इसके बाद वो दोपहर दो दो बजे से तीन बजे तक विश्राम किए।- संवाद
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने सिद्धपीठ से शुरू कराई रोडवेज बस सेवा



गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर संघ प्रमुख दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। इनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में यातायात के साधन का अभाव देखते हुए व लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल प्रभाव से दो रोडवेज बस संचालन की घोषणा की। कुछ देर बाद ही दो रोडवेज बसें सिद्धपीठ पर आ गईं। इनमें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कानपुर प्राण प्रचारक श्रीरामजी व सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर स्वामी भवानीनंदन यतिजी महाराज सहित अन्य लोग सवार हो गए। उन्होंने बस का प्रतीकात्मक संचालन शुरू कर दिया। आधिकारिक रूप से इन बसों का संचालन मंगलवार 2 जुलाई से शुरू जाएगा। दो रोडवेज बसों में से एक रोडवेज बस सिद्धपीठ से गाजीपुर व एक रोडवेज बस सिद्धपीठ से बनारस के लिए संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed