फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One Form Canceled

एक पर्चा रद्द, नाम वापसी आज

Thu, 21 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
One Form Canceled
जिला पंचायत की रिक्त 41- करंडा द्वितीय सीट (करंडा आंशिक एवं देवकली आंशिक) के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया गया। इस दौरान एक उम्मीदवार का पर्चा निरस्त हुआ। शुक्रवार को नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन का दिन निर्धारित है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की 41- करंडा द्वितीय (करंडा आंशिक एवं देवकली आंशिक) सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी एवं भाजपा के घोषित उम्मीदवार सहित सात प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी के सामने नौ नामांकन पत्र दाखिल किया था। आज अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के न्यायलय कक्ष में नामांकन पत्रों की जांच की गई। निर्वाचन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि जांच में अनुज का पर्चा निरस्त हुआ है। इस तरह से अब छह उम्मीदवार हैं। शुक्रवार को सुबह दस बजे से दिन में तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जबकि तीन बजे के बाद से प्रतीक आवंटन का समय निर्धारित है।
विज्ञापन

उधर स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में नामांकन के अंतिम दिन पर्चा दाखिल करने वाले भाजपा कार्यकर्ता अजीत कुमार पासवान ने बृहस्पतिवार को भाजपा के घोषित प्रत्याशी शैलेश राम के समर्थन में जिला संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए अपने नामांकन पत्र को वापस लेने का निर्णय लिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल एवं मंडल अध्यक्ष गोपाल राय से अपने सहयोगियों संग मिलकर उन्होंने कहा कि वह भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए उसका समर्थन करता हूं। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोमारू चौहान, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अमितेष मिश्रा, प्रदीप राय, पियूष राय, श्रवण राय, विक्की, अमित राय, पवन राय, अनुराग सिंह, रत्नेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed