फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old student conference organized

Ghazipur News: पुरातन छात्र सम्मेलन का हुआ आयोजन

Mon, 15 May 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Old student conference organized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुहवल। गरूआ मकसूदपुर स्थित महात्मा गांधी सती स्मारक महाविद्यालय में शनिवार की शाम पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं रिडायर्ड पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान महाविद्यालय से अध्ययन कर सफल हुए पुरातन छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता की कहानी अपने जूनियर छात्राओं से साझा किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिडायर्ड पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण राय ने कहा कि आज बड़ा ही सुखद लग रहा है कि वर्षों बाद आज एकबार फिर इस महाविद्यालय में उन्हें आने का मौका मिला। कहा कि पुरातन छात्रों का लगाव अपने कालेज से हमेशा रहता है। उन्हें अपने कालेज के उत्थान, विकास, कीर्ति को लेकर प्रयास करना चाहिए। कालेज की वेबसाइट के माध्यम से कालेज की गतिविधि से परिचित रहे।
विज्ञापन

वहीं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ की संयुक्त मंत्री एवं महाविद्यालय में तैनात प्रोफेसर श्वेता सिंह ने कहा कि हम अपने पुरातन छात्रों महाविद्यालय से जोड़ना चाहते हैं। कहा कि पुरातन छात्र पूरे देश के साथ विदेशों में हैं। हमारा मकसद पुरातन रत्नों को साथ लेकर चलने का है।उन्होनें कहा कि पुरातन किसी भी संस्था के लिए रीढ की हड्डी का कार्य करते हैं। प्राचार्य डाक्टर सुशील कुमार तिवारी ने कहा कि अथक संघर्ष के बाद महाविद्यालय पौधे से विशाल वृक्ष के रूप में पोषित हो सका है। इसमें पुरातन छात्रों के साथ तमाम लोगों का विशेष योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य ने सबका आभार व्यक्त करते हुए आए सभी पुरातन छात्रों को स्मृति चिन्ह व अंग वंस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस पुरातन छात्र सम्मेलन में लोगों ने एक दूसरे से अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर राजनारायण त्रिपाठी , अमरनाथ राय , दीनानाथ, प्रिया शुक्ला, रत्नेश राय, कमलेश राय, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रिया शुक्ला एवं श्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed