फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old man riding a bicycle died after being hit by an ambulance

Ghazipur News: एंबुलेंस के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Fri, 21 Apr 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Old man riding a bicycle died after being hit by an ambulance
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद चितबडागांव मार्ग स्थित कबीरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को एंबुुलेंस के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान होने पर घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिवार के लोग पहुंचे तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध साइकिल से मुहम्मदाबाद की ओर जा रहा था। कबीरपुर गांव के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे में साइकिल सहित वृद्ध सड़क किनारे लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस लेकर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए गोड़ऊर सीएचसी लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान शिवनाथ चौहान (70) निवासी मुहम्मदपुर कोतवाली मुहम्मदाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते-बिलखते थाने पर पहुंच गए। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने हादसे की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed