फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old man dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Tue, 15 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by train
गाजीपुर। दरौली स्टेशन के पास सोमवार को अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध का पैर कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर जब-तक जीआरपी मौके पर पहुंचती, परिवार के लोग घायल लेकर जिला अस्पताल के तरफ रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली के मोहम्मदपुर निवासी लल्लन जायसवाल (65) अप लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनका एक पैर कट गया। देखते ही देखते आस-पास के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर लग गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना जीआरपी और परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते- बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए लेकर अस्पताल चले गए। इस संबंध में दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी शिव सागर ने बताया कि दरौली स्टेशन की सूचना पर जीआरपी की टीम तक पहुंचती तक तक परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल चले गए थे। टीम परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed