{"_id":"60253b978ebc3ee93f299314","slug":"old-man-died-in-road-accident-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, परिवार रजिस्टर की नकल लेने जा रहा था ब्लॉक कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, परिवार रजिस्टर की नकल लेने जा रहा था ब्लॉक कार्यालय
Thu, 11 Feb 2021 07:43 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप फतेहपुर मोड़ पर बृहस्पतिवार को पिकअप से कुचलकर बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध परिवार रजिस्टर की नकल लेने ब्लॉक कार्यालय जा रहा था। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बहराइच गांव निवासी रामदेव प्रजापति (70) परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे। शेखनपुर चट्टी पर एक बाइक सवार को हाथ देकर रोका और आगे छोड़ने का अनुरोध किया। बाइक पर पहले से दो लोग बैठे थे। फिर भी चालक ने उन्हें बैठा लिया।
विज्ञापन
कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर फतेहपुर मोड़ के पास अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रामदेव प्रजापति बाएं तरफ सड़क पर और बाइक सवार हिमांशु (18)और सोहन राम (55) निवासी इमामुद्दीनपुर दाहिनी तरफ सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। रामदेव खुद को संभाल पाते कि कासिमाबाद की तरफ से आ रही पिकअप ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सुमन राम के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सोहन राम बिना हेलमेट बाइक चला रहा था। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र अजीत की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।