फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Oilseeds and pulses could not be sown in 20 thousand bighas.

Ghazipur News: 20 हजार बीघा में नहीं हो सकी तिलहन और दलहन की बोआई

Tue, 22 Oct 2024 04:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Oilseeds and pulses could not be sown in 20 thousand bighas.
दुबिहा। मगई नदी में लगे जाल अब तक नहीं हटने से करईल के किसानों के मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब 20 हजार बीघा में तिलहन और दलहन की अब तक बोआई नहीं हो सकी हे। करीब 30 गांव के किसान प्रभावित हैं। सोमवार को किसानों ने डीएम आर्यका अखौरी से मिलकर समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई।
विज्ञापन

करईल क्षेत्र के करीब एक हजार बीघा खेती योग्य मिट्टी में तिलहन में शामिल अलसी और सरसों के अलावा दलहनी फसल मसूर, चना, मटर और लतरी का पर्याप्त मात्रा में उत्पादन करते हैं। इन फसलों की बुआई का समय चल रहा है, लेकिन शारदा सहायक नहर का पानी मगई नदी में अचानक छोड़े जाने और नदी में मछली माफियों द्वारा जगह- जगह लगाए गए जाल से करईल के क्षेत्र के किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। बाढ़ के पानी से खेत जलमग्न हो चुके हैं। ऐसे में किसान सही समय पर फसलों की बोआई नहीं कर सकेंगे। किसान अश्वनी राय, शतीश राय, विरेंद्र राय, अनिल राय, मुन्ना, रविशंकर राय, रंजीत राय, पंकज राय, सतीश राय ने बताया कि अधिकारी किसानों को आश्वस्त तो कर रहे हैं, लेकिन उनका असर मछली माफियाओं पर नहीं दिखाई पड़ रहा है। स्थिति यह है कि हाटा, परसा, राजापुर, लौवाडीह, जोगामुसाहिब, करीमुद्दीनपुर, लठ्ठुडीह, मसौनी, ढुडीहा, महेंद, विश्मभरपुर, भरौली सरदरपुर, सोनवानी सहित अन्य गांवों के किसानों की 20 हजार बीघा खेत पानी से प्रभावित है। भाजपा के किसान नेता कृष्णानंद राय के नेतृत्व में किसानों ने डीएम आर्यका अखौरी को पत्रक देकर अवगत कराया कि शारदा सहायक नहर का पानी छोड दिए जाने से किसान परेशान है। पानी निकालने की व्यवस्था की जाए और मछली माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर टुनटुन सिंह, देवा सिंह, संजय राय, पंकज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed