फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Employees should be prepared to agitate for the restoration of the old pension scheme.

Ghazipur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन को तैयार रहें कर्मचारी

Sun, 20 Sep 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Employees should be prepared to agitate for the restoration of the old pension scheme.
गाजीपुर। जिले में प्रथम आगमन पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम लाल यादव का संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्वागत किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि दिसंबर माह में पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने इसके लिए कर्मचारियों को तैयार रहने का आह्वान किया। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शहर के सिंचाई विभाग चौराहा पर आयोजित स्वागत समारोह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम लाल यादव ने कहा कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी शासन स्तर पर संगठन के प्रमुख मांगों को जोरदार तरीके से रखेगा। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली, आठवें वेतन आयोग का गठन शामिल है। साथ ही वेतन विसंगति दूर करने, चतुर्थ श्रेणी भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटाने, पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली बनाने की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संगठन संविदा पर कार्यरत कर्मियों का प्रतिमाह 28,000 रुपये मानदेय, लिपिक संवर्ग की लंबित पदस्थापना और पदोन्नति की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने पर भी जोर दे रही है। इस मौके पर उप्र. चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जिलामंत्री ईश्वर यादव, जेपी यादव, सुनीता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed