फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   OHE wire fell on passenger train, up line disrupted for two and a half hours

Ghazipur: पैसेंजर ट्रेन पर गिर गया ओएचई वायर, ढाई घंटे तक अप लाइन रही बाधित

Sun, 10 Dec 2023 05:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 10 Dec 2023 05:55 PM IST
सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के चौसा और पवनी कमरपुर हाल्ट स्टेशन के बीच आज सुबह करीब 11:30 बजे गुजर रही 3209 ईएमयू पैसेंजर ट्रेन पर अचानक ओएचई वायर टूटकर गिर गया। जिससे सभी रेल यात्रियों में हड़कम्प मच गया। अप लाइन में ओएचई वायर टूटने से लाइन से गुजर रही सभी ट्रेन जहां के कहां खड़े हो गई।

विज्ञापन
OHE wire fell on passenger train, up line disrupted for two and a half hours
पैसेंजर ट्रेन पर गिर गया ओएचई वायर - फोटो : संवाद

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के चौसा और पवनी कमरपुर हाल्ट के बीच ओएचई वायर टूटकर अपलाइन से गुजर रही ईएमयू पैसेंजर ट्रेन पर गिर गई। इससे रेल यात्रियों में हड़कम्प मच गया। हालांकि इस हादसे मे किसी भी रेल यात्री के हताहट होने की कोई सूचना नहीं है। जबकि करीब ढाई घंटे तक अप लाइन में रेल यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के चौसा और पवनी कमरपुर हाल्ट स्टेशन के बीच आज सुबह करीब 11:30 बजे गुजर रही 3209 ईएमयू पैसेंजर ट्रेन पर अचानक ओएचई वायर टूटकर गिर गया। जिससे सभी रेल यात्रियों में हड़कम्प मच गया। अप लाइन में ओएचई वायर टूटने से लाइन से गुजर रही सभी ट्रेन जहां के कहां खड़े हो गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन से ऊपर ट्रेनों को जहां विभिन्न स्टेशनों पर खड़ा किया गया। वही बक्सर और पीडीडीयू के बीच अपलाइन से रेल परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने मरम्मत कर शुरू कर दिया। दोपहर करीब 2:05 पर रेल परिचालन मरम्मत कर पूरा कर रेल परिचालन सुचारु कराया गया। इस बीच 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस बक्सर में, 12141 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस वरुणा रेलवे स्टेशन पर, 3237 पटना कोटा एक्सप्रेस डुमराव में, 2792 दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस रघुनाथपुर में खड़ी रही। हादसे के करीब ढाई घंटे बाद रेल परिचालन बहाल किया गया। पवनी कमरपुर हाल्ट स्टेशन से पूर्व ओएचई वायर टूटकर गिरने की सूचना पर पहुंची रेल कर्मियों की टीम ने डाउन लाइन से घटना स्थल पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। जिस कारण डाउन लाइन में भी ट्रेनों को बिभिन्न रेलवे स्टेशनो पर खड़ा किया गया था। रेल यात्रियों को इस दौरान बहुत परेशानियां उठानी पड़ी। इस बाबत स्टेशन मास्टर जितेंद्र पासवान ने बताया कि पवनी करमपुर हाल्ट के पास ओएचई वायर टूटकर गिरा है। जिससे अप लाइन में करीब ढाई घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। दो बजे पुनः रेल परिचालन सुचारू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed