फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Offering intersection climbed Bigha Zameen

कटान की भेंट चढ़ी दो बीघा जमीन

Sun, 02 Aug 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 02 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
 Offering intersection climbed Bigha Zameen
गंगा का जलस्तर रविवार को भी स्थिर रहा, लेकिन कृषि योग्य भूमि का कटान जारी रहा। शनिवार की रात में शिवराय का पुरा के पूरब रुक-रुककर कृषि भूमि का हिस्सा कटकर गंगा की धारा में समाता रहा। ग्रामीणों की मानें तो रात में लगभग दो बीघा भूमि कटान की भेंट चढ़ गई है।
विज्ञापन


गंगा के रौद्र रूप को देख किनारे के लोग दहशत में हैं। गंगा में अरार तक पानी भर जाने से उस पार खेती के लिए आने-जाने वाले किसानों को सिर्फ स्टीमर का सहारा रह गया है। इससे उनको घंटों किनारे बैठकर स्टीमर का इंतजार करना पड़ रहा है। गंगा की तेज धारा से सेमरा गांव को बचाने के लिए बने ठोकर का किनारा मौजा रामतुलाई के पास गंगा में बह गया। इससे गांव में ठोकर के क्षतिग्रस्त होकर बह जाने की आशंका पर चर्चा होने लगी है। जिन लोगों की भूमि कटान की भेंट चढ़ी, उनमें मोतीचंद, सिद्धनाथ यादव, मुनेंद्र पटेल, तुलसी, रमाशंकर प्रजापति, अरुण यादव शामिल हैं।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा, तहसीलदार उमेशचंद्र निगम और क्षेत्राधिकारी मनमोहन पांडेय ने रविवार को स्टीमर से गंगा में बाढ़ और कटान का निरीक्षण किया। उन्होंने हरिहरपुर, बच्छलकापुरा, सेमरा के कटान को देखने के साथ ही ग्रामीणों से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की। क्षेत्रीय लेखपाल को जिन लोगों की भूमि कटान में गई है, उनकी सूची तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed