Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seniority list of 2,033 assistant teachers released in the district; preparations for promotions underway

Ghazipur News: जिले में 2033 सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी, पदोन्नति की तैयारी

Sun, 01 Nov 2026 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Seniority list of 2,033 assistant teachers released in the district; preparations for promotions underway
गाजीपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने कवायद तेज कर दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के 2033 सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सूची के सत्यापन और आपत्तियों के निस्तारण के लिए समय-सारिणी भी निर्धारित कर दी गई है। विभाग को सात नवंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर वरिष्ठता सूची चस्पा कराएं। इससे संबंधित शिक्षक अपना नाम, नियुक्ति तिथि, वरिष्ठता क्रम और अन्य विवरण देख सकेंगे। सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित शिक्षक चार नवंबर तक आवश्यक अभिलेखों और साक्ष्यों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। समय से प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद सात नवंबर तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से 16 अक्टूबर को जारी निर्देशों के अनुपालन में 21 नवंबर 2017 तक नियुक्त सहायक अध्यापकों को विभागीय अभिलेखों के आधार पर वरिष्ठता सूची में शामिल किया गया है। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरी कराई जाए। पात्र शिक्षकों की वरिष्ठता और उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed