{"_id":"6ae65aaa2356eb15ac00d55f","slug":"instructions-issued-for-regular-patrolling-to-curb-the-drug-trade-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-163131-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए डीएम ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर नियमित पेट्रोलिंग, मेडिकल स्टोरों की जांच और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों की बिक्री की आशंका है, वहां नियमित गश्त और आकस्मिक चेकिंग की जाए। मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस की भी जांच की जाए। हीरोइन तस्करों की निगरानी कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम को नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। छात्राओं और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति लगातार जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही सीजर सैंपल की आख्या समय से भेजने और नशीली दवाओं व ड्रग्स की अधिक से अधिक बरामदगी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मिड-डे-मील की होगी नियमित जांच : डीएम
गाजीपुर। अब मिड-डे-मील की नियमित जांच होगी। डीएम अनुपम शुक्ला ने यह निर्देश देते हुए कहा कि मिठाई व दूध की भी जांच प्रतिदिन करके कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दायरे में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को भी लाया जाए। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में तैयार भोजन की नियमित जांच कराई जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण होने वाले खाद्य सामग्रियों की जांच भी सुनिश्चित हो। संवाद